महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों से चल रही है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इनमें डिजिटल तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुम्भ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल पल की अपडेट मिलेगी। श्रद्धालु अपनी बात सेकेंडों में बड़े पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे। महाकुंभ पुलिस ने सुरक्षा के चार ऐसे डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सब कुछ पल भर में किया जा सकेगा। बस आप को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही श्रद्धालु तुरंत सुरक्षा तंत्र के साथ जुड़ जाएंगे।

सुरक्षा को लेकर किए जा रहे व्यापक इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। महाकुम्भ के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पहली बार यहां चार प्रकार के ऐसे क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही महाकुम्भ सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे खुल जाएंगे। ये दरवाजे एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब होंगे। इनके रास्ते सुरक्षित महाकुम्भ की पूरी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से कर ली गई है।

QR कोड स्कैन करते ही जुड़ जाएंगे पुलिस के साथ
महाकुंभ पुलिस ने चार ऐसे क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही श्रद्धालु सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ जुड़ जाएंगे। इनमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए अलग अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं। जैसे किसी ने एक्स वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया तो वह तुरंत कुम्भ मेला पुलिस के पेज पर ले जाएगा। यहां आप हर पल की अपडेट तो पाएंगे ही, साथ में मैसेज करके किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना दे सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके मैसेज पाते ही अलर्ट हो जाएंगे। एक्स की ही तरह ही ये सुविधा इंस्टाग्राम और यूट्यूब के साथ साथ फेसबुक पर भी उपलब्ध रहेगी।

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी डिजिटल आंखें
महाकुम्भ में डिजिटल आंखें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। जिससे जुड़कर श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी हर अपडेट मिलती रहेगी। यहां लोगों की सुविधा के मद्देनजर कमिश्नरेट प्रयागराज हैंडल और महाकुम्भ मेला हैंडल उपलब्ध रहेंगे। सुरक्षा और नई नई अपडेट के लिए इन्हे स्कैन किया जा सकता है। सुरक्षा के साथ साथ इस पर जनता की राय भी ली जाएगी। साथ ही आपातकालीन सूचनाएं भी यहां अपडेट की जाती रहेंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031