अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली सालगिरह है। इस मौके पर अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।

एक तरफ यज्ञ हवन की बेदी तैयार है तो वहीं राम मंदिर को पचास क्विंटल फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में आज दिन भर यज्ञ-हवन और पूजन होने वाला है।

इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 2 हजार संत अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज सुबह 10 बजे रामलला के अभिषेक और पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सीएम योगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला की महाआरती होगी, जिसमें सीएम योगी शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम में 110 वीआईपी गेस्ट अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिसको लेकर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर चमक दमक रही है। प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह पर अयोध्या फिर से सज-धज कर तैयार है।

पिछले साल 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी के दिन रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे थे, लेकिन इस बार कूर्म द्वादशी आज यानी 11 जनवरी को है, इसलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने का फैसला लिया है। आज से तीन दिनों तक पूरे अयोध्या में बड़े उत्सव की तैयारी की जा रही है।

आज पहले दिन कूर्म द्वादशी के मौके पर रामलला की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी ने रामलला की आरती की थी, लेकिन आज अभिषेक के बाद सीएम योगी प्रभु रामलला के प्रतिमा की आरती करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031