रायपुर । भाजपा ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम के महापौर, पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 25 जनवरी तक पूरा करके इनका ऐलान भी कर दिया जाएगा। जहां महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश चयन समिति करेगी, वहीं पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद करेगी और ऐलान करेगी।

पार्षद प्रत्याशियों का चयन संभागीय समिति करेगी। प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। पहले नगरीय निकाय चुनाव होंगे, इसके बाद पंचायत चुनाव होंगे। हालांकि दोनों चुनावों के लिए मतदान में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं रहेगा। ऐसे में दोनों चुनावों के लिए प्रत्याशियों का चयन करने की कवायद चल रही है। अभी से लगातार दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। दावेदार जिलों, संभाग के प्रभारियों के पास पहुंचने भी लगे हैं।

महापौर-अध्यक्ष प्रत्याशी ऐसे होंगे तय
नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों के चयन के लिए जिलों से पैनल तैयार होकर संभागीय समिति के पास आएगा, इसके बाद संभागीय समिति से यह पैनल प्रदेश चयन समिति के पास पहुंचेगा। प्रदेश चयन समिति की बैठक में सभी नगर निगमों के पैनलों पर मंथन के बाद नामों का ऐलान प्रदेश चयन समिति करेगी। अगर जरूरी हुआ तो महापौर प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के पहले राष्ट्रीय संगठन को भी इसकी जानकारी देकर मंजूरी ली जा सकती है। इसी तरह से नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के लिए जिलों से संभागीय समिति के पास पैनल आएगा। इस पर संभागीय समिति फैसला करेगी, लेकिन इसके लिए संभागीय समिति को प्रदेश समिति का अनुमोदन लेना पड़ेगा। अनुमोदन लेने के बाद संभागीय समिति पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों पर फैसला संभागीय समिति करेगी और जिलों में इसका ऐलान होगा। पार्षद प्रत्याशियों पर फैसला भी संभागीय समिति करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031