रायपुर। निकाय-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट एक-एक कर के जारी कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की एक लिस्ट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। मजे की बात तो यह है कि महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष उम्मीदवार का नाम जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

दरअसल कांग्रेस की ओर से जारी एक सूची में बरमकेला नगर पंचायत सीट जो कि, सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, उस पर कांग्रेस ने पुरुष उम्मीदवार मनोहर नायक का नाम जारी कर दिया। सूची देखते ही प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिस्ट को रेखांकित करते हुए पोस्ट कर तंज कसा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने Xअकाउंट ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। Bhupesh Baghel, Sachin Pilot! अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031