रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी रविन्द्र भेंडिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री रविन्द्र भेंडिया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति हैं। श्री रविन्द्र भेंडिया का बीती रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी का निधन, मुख्यमंत्री गहरा दुख प्रकट किया
Previous Articleमृतकों को भी नहीं बख्श रही भाजपा : आफताब
Related Posts
Add A Comment


















