बसंत उत्सव की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. तीन फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ संयोग (त्रिग्रही योग) बन रहा है. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष कृपा बरसेगी. बंजारी रोड स्थित ज्योतिष परामर्श केंद्र के ज्योतिष विशेषज्ञ दैविज्ञ अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को बसंत पंचमी के दिन शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन बुध, गुरु तथा चंद्रमा मिलकर त्रिग्रह योग बना रहे हैं. इससे मां सरस्वती की विशेष कृपा बरसेगी. मां शारदे की पूजा व अनुष्ठान की तैयारी में युवाओं का उत्साह चरम पर है.

जीवंत प्रतिमा बनाने में जुटे हैं मूर्तिकार

गोपालगंज मूर्तिकारों का कहना है कि कई श्रद्धालु मूर्ति के लिए अग्रिम बुकिंग करा चुके हैं. हम लोग भी जोर-शोर से तैयारी में जुट गये हैं, ताकि तय तिथि तक मूर्तियों को अंतिम रूप दे सकें. गांधी मैदान में प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार जय मंगल का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई का असर जरूर पड़ा है. लोग सस्ते दामों में प्रतिमा खरीदना चाहते हैं. हमारे यहां 1500 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक की प्रतिमा उपलब्ध है.

पूजा सामग्री के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

सरस्वती पूजा को लेकर पूजन एवं अन्य सामग्री की खरीदारी को लेकर शनिवार को बाजार में विशेष चहल-पहल रही. पूजन सामग्री एवं सजावट में काम आनेवाली सामग्रियों की दुकानों पर मिट्टी का कलश, चौमुखी दीप, धूपदानी, अगरबत्ती, तिल, अरवा चावल, सुपारी, हल्दी, चंदन के अलावा प्रसाद के लिए मिसरीकंद, बैर, गाजर, सेव, केला, संतरा, बुंदिया आदि की लोगों ने खरीदारी की. सामान खरीदने को लेकर शहर के मौनिया चौक, मेन रोड, बड़ी बाजार, सिनेमा रोड, आंबेडकर चौक, थाना रोड, घोष मोड़ समेत प्रमुख सड़कों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30