मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसी रेड हुई है जिसमें बरामद संपत्तियों के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। जिले में सरकारी प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक के पास 52 भूखंड समेत 8.36 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है जो उसकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक है। शिक्षक का नाम सुरेश सिंह भदौरिया है। DSP डी.पी. गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार सुबह जिले के भौंती कस्बे में भदौरिया के आवास पर छापा मारा।
छापे में क्या-क्या मिला?
EOW ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भदौरिया एवं उसके परिवार के पास सामूहिक रूप से 52 भूखंड, दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी समेत 8.36 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, भदौरिया ने अब तक अपनी नौकरी से कुल 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है।
27 साल से शिक्षक है आरोपी
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 65 हजार मासिक वेतन पाने वाला शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया 1998 से नौकरी में है। शिक्षक के पास कुल 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपये की चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी शिक्षक ने अपने लगभग 27 साल के सेवाकाल में वेतन के रूप में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपये की धनराशि ही प्राप्त की।
12 बैंक पासबुक, कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद
छापेमारी के दौरान EOW ने 12 बैंक पासबुक और कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद किए, जिनकी जांचकर्ता आगे की जानकारी के लिए छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राइमरी स्कूल का टीचर… 27 साल में वेतन पाया 38 लाख… संपत्ति बनाई 8.36 करोड़ रुपये
Previous Articleप्रवासी पक्षियों की सतत निगरानी रखते हुए मृत्यु होने पर भी तत्काल सुचित करने के निर्देश
Next Article देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















