IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर 2026) ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. मिले न्योते को स्वीकार करते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से साइफर्ट और ऐलन पारी का आगाज करने मैदान में आए हैं.
चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन और मयंक यादव की वापसी हुई है. भारतीय टीम को कोशिश है कि वह इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल करे, जबकि मेजबान टीम अपनी पहली सफलता के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है.
चौथे टी20 मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 नमन धीर, 7 अक्षर पटेल, 8 नीतीश कुमार रेड्डी, 9 मयंक यादव, 10 अर्शदीप सिंह और 11 प्रिंस यादव.
न्यूजीलैंड: 1 टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), 2 फिन ऐलन, 3 डेरिल मिचेल, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 बेवन जेकब्स, 6 माइकल ब्रेस्वेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 नेथन स्मिथ, 9 जेकब डफी, 10 ऐडम मिल्न और 11 मैथ्यू फिशर.



















