गरियाबंद । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले के 6 नगरीय निकायों जिसमें एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत में 11 फरवरी को मतदान सफलतापूर्वक संपादित किया गया। नगरीय निर्वाचन के तहत वोटिंग के पश्चात शनिवार 15 फरवरी को मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए मतगणना पर्यवेक्षण एवं मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी निष्पक्षता, सतर्कता एवं त्रुटि रहित कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सभी निकायों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन, नगर पंचायत देवभोग में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, नगर पंचायत कोपरा में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोपरा, नगर पंचायत छुरा में सांस्कृतिक भवन छुरा, फिंगेश्वर में आईटीआई भवन एवं नगर पंचायत राजिम में ग्रंथालय राजीव लोचन कॉलेज में मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जायेगा। मतगणना कार्य एक राउंड में समाप्त होगी। सभी नगरीय निकाय के लिए 16-16 टेबल लगाये गये है। जिसमें 15-15 टेबल में ईवीएम की गणना की जायेगी तथा एक टेबल में रिटर्निंग ऑफिसर, गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 90 वार्डों की मतगणना एक साथ की जायेगी। प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक टेबल की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद गरियाबंद एवं नगर पंचायत कोपरा में एक टेबल में निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना की जायेगी। मतगणना के लिए कुल 270 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031