बिलासपुर। वेलेंटाइन डे , जहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, वहीं इस खास दिन पर एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ. बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस हादसे में दोनों के शव कटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031