एक युवक ने अपने यहां काम करने वाली नाबालिग लड़की को अपने साथ सोने के लिए जबर्दस्ती कर रहा था, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने लड़की को जिंदा जला डाला। घटना खम्मम जिले के मुस्तफ नगर की है। बताया गया कि नियोक्ता के बेटे ने उस पर मिट्टी का तेल तक डाला जब उस लड़की ने उसके साथ सोने से मना कर दिया था। यह घटना 15 दिन पहले की है, जब लड़की से जबरदस्ती करने के बाद उसे जला दिया गया। खम्मम में विनोद थियेटर के पास एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि मालिक के बेटे के आने पर मैंने दरवाजा खोला। जिस क्षण मैंने दरवाजा खोला वह मुझे अपने पास खींच कर ले गया और मुझे उसके साथ सोने के लिए कहा। जब मैंने उसके साथ सोने से इंकार किया तो उसने केरोसिन लिया जो उसके पास था और मेरे शरीर पर छिड़क दिया फिर आग लगा दी। मैं दर्द में बेहद रो रही थी और फिर उसके पिता ने मेरे शरीर को ढंकने के लिए कुछ और कपड़े मुझ पर डाले। मेरा अधिकांश शरीर अब जल चुका है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 दिन पहले खम्मम जिले के वन टाउन पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत हुई थी। एक आरोपी (26) ने एक 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने जब लड़के की बात से इनकार कर दिया और इसके लिए सहमत नहीं हुई, उस समय लड़के ने गुस्से में होते हुए लड़की पर केरोसिन डाल दिया। फिर शरीर में आग लगा दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031