नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने रिपब्लिक टीवी समेत 3 न्यूज चैनलों को निशाने पर लिया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रोपेगैंडा चला कर फॉल्स टीआरपी जुटाने का रैकेट चलाया जा रहा है। लोगों को पैसे देकर फॉल्स टीआरपी हासिल की जा रही है। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रैकेट में 2 की गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमें ऐसी सूचना मिल रही थी कि पुलिस के खिलाफ दुष्प्रचार चलाया जा रहा है। फॉल्स टीआरपी को लेकर क्राइम ब्रांच ने नए रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस अब रिपब्लिक टीवी के संचालकों से भी पूछताछ कर सकती है।
Previous Articleमैं शपथ लेता हूं कि कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करूंगा…
Related Posts
Add A Comment


















