नई दिल्ली। देश और दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को कोरोना की एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने प्रायोगिक तौर पर लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। हालांकि वैश्विक स्तर पर दुनियाभर के देशों ने इन दोनों देशों की वैक्सीन की सफलता को स्वीकार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर भारत समेत कई देशों में वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। भारत की देसी कोरोना वैक्सीन (COVAXIN), जिसे भारत बायोटेक कंपनी आईसीएमआर के सहयोग से बना रही है, वह सफलता के करीब पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक, ‘COVAXIN’ के अंतिम चरण का ट्रायल जल्द ही शुरू हो सकता है।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share


















