रायपुर। स्वच्छता और कोरोना काल के दौरान सेनेटाईजर और समाज जागरूकता को लेकर प्रदेश के अग्रणी जिलों में खुद को स्थापित कर सका वहीं शिक्षा के क्षेत्र में एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2020 की परीक्षाओं में पूरे देश स्तर पर अपने जिले को एक बार पुन: गौरवान्वित करने का अवसर जशपुर का माटी पुत्र नितेश कुमार भगत ने प्राप्त किया है। जशपुर जिला तकनीकी शिक्षा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर के छोटे से गांव के एक होनहार विद्यार्थी ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2020 की परीक्षाओं में जशपुर जिले का नाम प्रदेश व देश के पटल पर अंकित कर दिया। जिले के बघिमा गांव के आदिवासी होनहार छात्र नितेश कुमार भगत पिता श्री कालेश्वर राम भगत ने एनटीए की आयोजित नीट 2020 की परीक्षा में 613 अंक प्राप्त कर देश मे 45वां रैंक लाकर बघिमा गांव के साथ-साथ जिले की मिट्टी को गौरव ने किया है। नितेश ने सीबीएससी 2020 की परीक्षा में भी 95 प्रतिशत् अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर, संकल्प शिक्षण संस्था के शिक्षकगण एवं प्राचार्य विनोद गुप्ता ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गांव के साथ समूचे जिले के लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए नितेश के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।
Related Posts
Add A Comment


















