What's Hot

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो एक लड़की की अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डालकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का फोन नंबर भी शेयर कर दिया था. यह घटना दिल्ली के सीआर पार्क इलाके की है. आरोपी ने पहले युवती के नाम से फेसबुक पर कई फेक अश्लील अकाउंट बनाए और उस पर उसकी तस्वीर डाल दी. आरोपी ने लड़की की अश्लील फेसबुक प्रोफाइल बनाने के बाद फोन करके उससे गंदी बातें भी कीं. जांच के दौरान साइबर सेल की टीम ने फेसबुक और दूसरे ऐप पर प्रोफाइल बनाने वाले युवक की जब जानकारी हासिल की तो चौंक गई. युवक पीड़ित युवती के साथ ही नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था. आरोपी के मोबाइल के जरिए पुलिस उस तक पहुंची. आरोपी देशबंधु सिंह ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता था जहां वो युवती भी काम करती थी. युवती आरोपी देशबंधु को पसंद नहीं करती थी जिसके बाद उसने उसके खिलाफ यह साजिश रची. आरोपी ने अपने एक दोस्त देवेंद्र सिंह के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर पीडि़ता के 8-10 फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर अश्लील पिक्चर, वीडियो शेयर कर उसे बदनाम करने लगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31