राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति दुर्ग के तत्वाधान में दिनांक 7 जून 2025 दिन शनिवार को प्रदेश स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में सफलतापूर्वक एवं गरिमामई रूप से संपन्न हुआ। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समाज को फिजूल खर्ची से बचाने, राजपूत समाज के सभी सदस्यों को आदर्श सामूहिक विवाह में ही शादी करने जागरूक करने, राजपूत समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष किए जाते रहेंगे । केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने कहा कि समाज के लोग चाहे वह आर्थिक रूप से सक्षम हो या निर्धन, सभी वर्ग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिना संकोच के बाहरी आडंबर एवं फिजूल खर्ची से बचने और विवाह में जो राशि की बचत होगी वह पुत्र पुत्री के भविष्य को बनाने में उपयोग हो सके ।

शंकर नगर कुर्मी भवन से पांच लोगों की बारात एक साथ निकलकर महाराणा प्रताप मंगल भवन बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए पहुंची।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर बजरंग सिंह बैस केंद्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष ठा.नरेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह महासचिव, सत्येंद्र सिंह सहसचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव महासभा के पूर्व महासचिव विष्णु बघेल, उप समिति दुर्ग उत्तर के अध्यक्ष हरनारायण सिंह उपस्थित रहे।। कार्यक्रम सर्वप्रथम विवाह मंडप में पंडित जी द्वारा साकोचर मंत्र के बाद पांचो वर वधु के मंडप में जाकर महासभा के सभी पदाधिकारी महासभा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कीए और महासभा अध्यक्ष द्वारा महासभा की ओर से गिफ्ट प्रदान किए गए । तत्पश्चात महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा में माल्यार्पण, पूजा पाठ कर मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। पुनीत कार्य के लिए मुख्यअतिथि केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने उप समिति दुर्ग के अध्य्क्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव दीपक सिंह राजपूत, महिला अध्यक्ष बिंदु भुवाल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, महिला सचिव गीता राजपूत, युवा अध्यक्ष आयुष राजपूत, युवा सचिव अनिकेत सिंह राजपूत, सह सचिव रोशन सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंहतथा दुर्ग के सभी पदाधिकारी को गरिमामई कार्यक्रम एवं अच्छी भोजन व्यवस्था हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031