सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल एक अजीबो-गरीब वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स सिर पर फिश एक्वेरियम जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर सड़क पर बाइक चलाता नजर आ रहा है. यह नज़ारा देखकर लोग हैरान रह गए हैं. कुछ लोग इसे ‘नया जुगाड़’ कह रहे हैं, तो कुछ इसे ‘पागलपन की हद’ मान रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे एआई वीडियो बताकर खूब मौज ले रहे हैं. 

सड़क पर निकला ‘एक्वेरियम वाला राइडर’

वीडियो में दिख रहा शख्स एक पारदर्शी गोल ग्लास हेलमेट पहने हुए है, जो बिल्कुल किसी फिश टैंक जैसा लग रहा है. हेलमेट इतना बड़ा और भारी दिख रहा है कि देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे उसने सिर पर असली एक्वेरियम ही रख लिया हो. इस अनोखे स्टाइल को देखकर हर कोई चौंक गया है और अब सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट चुके हैं. एक ओर कुछ लोग इसे ‘क्रिएटिव सेफ्टी गियर’ बता रहे हैं. उनका कहना है कि यह हेलमेट गर्मी, धूल और प्रदूषण से बेहतर सुरक्षा दे सकता है. वहीं दूसरी ओर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हेलमेट वाकई सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है? कई यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे हैवी और हवादार हेलमेट पहनकर एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है.

बाइक सवार ने सिर पर पहना कांच का एक्वेरियम

वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, भाईसाहब ने हेलमेट नहीं, मछलियों का घर पहन लिया. वहीं एक और यूजर ने पूछा, अगर इसमें मछली डाल दो तो क्या हेलमेट नहीं, एक्वेरियम बन जाएगा? इस वायरल वीडियो ने जहां एक तरफ लोगों को हंसाया, वहीं यह चर्चा भी छेड़ दी कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोग कितने जागरूक हैं और क्या ये क्रिएटिव आइडियाज असल में सुरक्षित भी हैं या नहीं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031