कोण्डागांव। सूर्य का प्रकाश नवीनीकरणीय ऊर्जा का एक ऐसा स्त्रोत है जो कि पृथ्वी पर सभी स्थानों पर ऊर्जा का संचार करता है। इसी पर्यावरण अनुकूल सौर ऊर्जा का प्रयोग कर जिले के सुदूर विद्युतीकरण विहीन ग्रामों, चैक-चैराहों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं बस स्टैण्ड को रौशन करने के लिए जिले में 125 सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने का कार्य प्रगति पर है। इन सोलर हाई मास्ट लाईटों को लगाने का कार्य जनप्रतिनिधियों के अनुग्रह पर जिले के विभिन्न स्थानों में लगाया जा रहा है। आज कलेक्टर ने समीक्षा बैठक बुलाकर इन सोलर हाई मास्ट लाईटों को ऐसे स्थल जहां रात्रि के समय अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं, असामाजिक गतिविधियों का भय बना रहता है, ऐसे स्थानों पर लगाने को कहा साथ ही इस योजनांतर्गत विद्युतीकरण से विहीन ग्रामों का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए उनमें चैक-चैराहों एवं बाजार स्थलों पर इन लाईटों को लगाने का निर्देश दिया। सोलर हाई मास्ट लाईट हरित एवं पर्यावरण अनुकूल एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से रात्रि के समय वृहद् क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था सुलभता से की जा सकती है एवं इन लाईटों में ऑटोमेटेड डस्क टू डान सिस्टम् लगे हैं। जिनसे इन्हें मेनुअल रूप से संचालित करने की आवश्यकता नहीं होती दिनभर सौर ऊर्जा ग्रहण करने के बाद यह शाम होते ही यह स्वयं प्रकाशित हो जाते हैं एवं सूर्योदय पर स्वयं बंद भी हो जाते हैं। इनके लगने से चैक-चैराहों में दुर्घटना, आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा एवं ग्रामीणों को रात में भी जगमगाती दुधिया रौशनी का आनंद प्राप्त होगा। इस संबंध में सहायक अभियंता विजय कुमार धु्रव ने बताया कि कुल 125 नग सोलर हाई मास्ट लाईटों में अब तक कुल 60 की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष 65 पर निर्माण कार्य अभी जारी है। इन सोलर हाई मांस्ट लाईटों में प्रति संयंत्र पर 5.88 लाख रूपये की लागत आती है। कोण्डागांव जिले अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु 200 नग सोलर ड्यूल पंप स्थापित किये जा रहे है जिसकी लागत प्रति संयंत्र 5.68 लाख है अब तक कुल 81 नग सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं शेष 119 नग सोलर ड्यूल पंप कार्य प्रगति पर है। सोलर ड्यूल पंप स्थापित होने से शुद्ध पीने का पानी सुलभ कराया जा सकेगा। दूषित पानी से होने वाली विभिन्न प्रकार के बीमारियों से निजात पाया जा सकेगा तथा अब ग्रामीणों को झिरिया का पानी नही लेने जाना प?ता है सोलर ड्यूल पंप स्थापना कार्य होने ग्रामीण हर्षित है। प्रस्तावित स्थलों में 25 से 30 घरों की संख्या है। सोलर ड्यूल पंप क्षमता 01 एचपी पंप एवं 5000 लीटर वाटर टैंक सहित पेयजल प्रदाय क्षमता की होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031