सरगुजा (उदयपुर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए कोरोना संक्रमण काल में जहां सभी स्कूल बंद है तथा छात्र-छात्राओं की पर पढ़ाई बिना मार्गदर्शन के बोझ है. साथ ही साथ ग्रामीण अंचल में ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था अनेक कारणों से कमजोर है तथा कम छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षा से जुड़ पाते हैं. ऐसी स्थिति में प्राचार्य श्री बाल भगवान राम के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति से संपर्क कर उनसे सहमति प्राप्त कर सप्ताह में 2 दिन प्रत्येक छात्र छात्रा को व्यक्तिगत तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क के प्रयोग करते हुए भौतिक तथा रसायन की कक्षाओं का संचालन विषय शिक्षक ऋषि कुमार पांडे व्याख्याता भौतिक विज्ञान की सहमति से कराया जा रहा है.

ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका की 12वीं विज्ञान संकाय मैं 103 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं जिनमें से अधिकांश के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है .इन छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के लिए प्रतिदिन 20 सहमति प्रदान करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रांगण में खुले में बैठा कर 2 घंटे अध्यापन कार्य कराया जाता है. जिसमें विषय के महत्वपूर्ण एवं कठिन बिंदु के बारे में, छात्र छात्राओं को परीक्षा लिखने की तैयारी के बारे में, महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में तथा सत्र गत कार्य पर चर्चा की जाती है. विद्यालय का यह प्रयास लगभग सफलता की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा है तथा छात्र छात्राएं इसका पूर्ण लाभ प्राप्त कर रहे हैं. विद्यालय प्रयास कर रहा है कि इस प्रकार की कक्षाएं कक्षा दसवीं के 239 छात्र छात्राओं के लिए भी चालू की जा सके. इसके लिए छात्र छात्राओं के अभिभावकों तथा संबंधित विषय शिक्षकों से सहमति प्राप्त करने का प्रयास विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया जा रहा है. विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है. इससे छात्र छात्राओं के अभिभावकों मैं भी संतुष्टि है की कठिन अवधारणाओं तथा परीक्षा की तैयारी के बारे में विद्यालय सजग है. उपरोक्त कक्षाओं में व्यक्तिगत एवं सामाजिक दूरी के साथ-साथ प्रतिदिन बेंच को सैनिटाइज किया जाता है तथा प्रत्येक छात्र का एक व्यक्तिगत बेंच होता है जिसका वह रोज उपयोग करता है . सभी कार्यक्रम मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे व्याख्याता भौतिक शास्त्र की सक्रिय भूमिका है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031