प्रेमानंद जी महाराज के दीवानगी इस वक्त भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है और यही कारण है कि लोग उनको हर रूप में पसंद करते हैं। वो वाहिद एक ऐसे संत हैं जिनको हिंदू और मुस्लिम सभी का प्यार मिलता है।

लेकिन इस वक्त पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम के वक्त एक तस्वीर ने सामने आकर हैरान कर दिया है। हर साल लोग गणपति को कई रूपों में लाते हैं लेकिन ये शायद पहली बार हुआ होगा कि किसी संत के रूप में कोई गणपति लाया हो।

एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें गणेश भगवान का लुक पूरी तरह से प्रेमानंद जी महाराज से प्रेरित है। पीले रंग में रंगे और उसी अंदाज में दाढ़ी और हाथ.. लोगों को काफी हैरान कर रहा है। हालांकि इस तस्वीर को लेकर लोग दो तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को ये काफी पसंद आई है तो किसी का कहना है कि भगवान के बराबर किसी को नहीं मानना चाहिए।

क्या बोले लोग

प्रेमानंद जी महाराज के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं और लोग उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। इस मूर्ति को देखकर लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। एक ने लिखा, ”इंसान को ही भगवान बना दिया?” एक ने लिखा, ”आह कितने क्यूट लग रहे हैं।” एक ने लिखा, ”ईश्वर ने जो बनाया है वह कभी भी स्वयं सृष्टिकर्ता से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता।” एक ने लिखा, ”गुरु कितने अच्छे हैं क्यों ना हो पर भगवान से बड़े नहीं हैं..भगवान का मज़ाक ना बने।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। ये मूर्ति उल्हासनगर महाराष्ट्र की है और इसको एक मध्य प्रदेश के आर्टिस्ट ने बनाया है।

बाबा जी की दोनों किडनियां खराब हैं

बाबा जी की दोनो किडनियां खराब हैं और लोग हैरान रहते हैं कि फिर वो आम जीवन जी रहे हैं। इस वक्त एक ऐसा मामला खबरों में है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद एक मुस्लिम व्यक्ति ने प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी देने की बात की थी और ये प्रस्ताव उनके सामने रखा था। बाबा जी ने किडनी लेने से इंकार कर दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930