मेष

आज के दिन आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी, वहीं आपकी किसी मित्र से कहासुनी भी होने की संभावना है। आपके अंदर अहम आने से आपके लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से पछतावा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके कामों में भी गिरावट लेकर आएगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। पार्टनरशिप में आपको पार्टनर पर निगरानी बनाकर रखनी होगी।

वृषभ

आज आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देंगे। कोई बड़ा लक्ष्य बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें।

मिथुन

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उन्हें किसी मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और उनकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन आप अपने बॉस के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपको कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप किसी समस्या को लेकर अपने अध्यापकों से भी बातचीत कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए इनकम के पूर्ति के लिए रहेगा। धार्मिक कामों में आप आगे बढे़ंगे और आप अपने शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे। काम को लेकर यदि कुछ दिक्कत थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने आलस को त्यागकर आगे बढ़ें। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह

आज आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना रखें। आपको सोच समझकर किसी काम को करना होगा। कारोबार में कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही ना करें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने बिजनेस में भी कुछ धन लगाने की सोचेंगे। कोई बड़ा जोखिम लेना आपकी परेशानियों को बढ़ाएगा।

कन्या

आज आपको अपने किसी सहयोगी से कार्यक्षेत्र में खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नहीं योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको खुशी होगी।

तुला

आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा और आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस ले सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी एक्सपर्ट की राय लेकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक

आज आपको किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में पड़ने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में चली आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों का काम प्रगति पर रहेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपका कोई लेनदेन आपको टेंशन दे सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई काम को लेकर समस्या है, तो आप उसे थोड़ा शांत रहकर मिटाने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपकी सामाजिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहने से सभी सदस्य एक दूसरे के काम आएंगे। आप अपने घर और बाहर लोगों से तालमेल बनाकर रखें। आपके काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। नौकरी में भी यदि आपको कोई समस्या है, तो आप अपनी बात अपने बॉस के सामने अवश्य रखें। आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप क्रिएटिविटी से काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपको अपने किसी शत्रु की बातों में आने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने मन में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, तो यह बात आपके परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031