Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर 2026 तुला राशि में प्रवेश कर रहा है. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर असर.

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर अनुकूल नहीं माना जाता है. सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, आरोग्य और पिता का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा.

कुछ राशियों के लिए यह गोचर करियर, कारोबार और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं सूर्य के तुला राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत होगी.

सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries)

सातवें भाव में सूर्य का प्रवेश होगा. इससे व्यापार में दोस्तों का साथ मिलेगा. करियर में उन्नति के कुछ खास योग बनेंगे. शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत का खास ख्याल रखना होगा.

वृषभ राशि (Taurus)

छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. गोचर की अवधि में कामकाज के तरीके में बदलाव लाएंगे. व्यापार में लाभ का योग बनेगा. धन में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का योग बन सकता है. अधिकारियों से मान-सम्मान मिलेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

पांचवें भाव में सूर्य का प्रवेश होगा. गोचर के दौरान कड़ी मेहनत करने से ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे. कार्यशैली में बदलाव करने से धन होगा. नौकरी की तलाश करने वालों की सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन मिला-जुला रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)

सूर्य चौथे भाव में गोचर करेंगे. गोचर की अवधि में बेहद सावधान रहना होगा. इस दौरान की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. प्लान के तहत काम करने से विरोधी परेशान रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण करना होगा. अचानक खर्च बढ़ने से लव लाइफ प्रभावित होगा.

सिंह राशि (Leo)

सूर्य देव तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. इसलिए गोचर के दौरान आपका मनोबल बढ़ा रहेगा. व्यापार में मुनाफा होगा. कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर व्यस् व्योपार में मुनाफा होगा नौकरी में कार्य का बोझ ज्यादा बढ जायेगा.अधिकारी के साथ मनमुटाव हो सकता है आर्थिक स्थिती मजबूत होगा प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. काम का दबाव बढ़ सकता है. नौकरी में बदलाव करने से बचें. प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर पहले भाव में होगा. इस दौरान आपके काम करने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है. मन प्रसन्न रहेगा और इच्छाओं की पूर्ति होने के योग बनेंगे. करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा. इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. नौकरी में मन कम लग सकता है और कारोबार में सोच-समझकर ही निवेश करें. प्रेम संबंधों में विवाद बढ़ने की आशंका है. अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं.

धनु राशि (Sagittarus)

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में होगा. इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है. हालांकि, काम का बोझ बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में उत्साह और मधुरता बनी रह सकती है.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा. इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग बन सकते हैं. हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जरूरी होगा. दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए आपसी समझ बनाए रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नौवें भाव में होगा. इस दौरान समय का सही उपयोग करें और लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें. कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है. दोस्तों और परिचितों का सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा. इस दौरान हर कदम सोच-समझकर उठाएं. कोई नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें. पुराना बकाया पैसा वापस मिलने की संभावना है. हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फिलहाल निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

सूर्य कब करेंगे तुला राशि में प्रवेश

सूर्य 17 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में सूर्य की मौजूदगी 16 नवंबर 2026 तक रहेगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031