ईडी ने रायपुर और बिलासपुर में 4 बिल्डर, प्रॉपर्टी और टे्रडर्स के ठिकानों में छापेमारी की। यह कार्रवाई महादेव सट्टा, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटले के आरोपियों द्वारा प्रॉपर्टी में निवेश करने के इनपुट के आधार पर की गई हैं। इसमें रायपुर स्थित बिल्डर के जवाहर नगर स्थित निवास, बिलासपुर में क्रांति नगर में के बिल्डर और मंगला चौक में महावीर नगर का मकान शामिल हैं। सभी के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की गई।
इस दौरान तलाशी में दस्तावेज, निवेश, प्रॉपर्टी, कमर्शियल कॉम्पलेक्स, फ्लैट की खरीदी-बिक्री को जांच के दायरे में लिया गया हैं। बताया जाता हैं कि छापेमारी की जद में बिल्डरों और टे्रडिंग फर्म का संचालन करने वालों के घोटाले में जेल भेजे गए आरोपियो से करीबी संबंध में मिले हैं। जांच के दौरान इसके इनपुट मिलने पर छापेमारी की गई हैं। बताया जाता है कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, लैपटॉप, कम्प्यूटर का बैंकअप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई हैं। साथ ही बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड को जांच के दायरे मे लिया गया हैं। बता दे कि बिल्डर के ठिकानों में आयकर विभाग 2014-25 में टैक्स चोरी करने पर छापेमारी कर चुकी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031