सर्दियां आ गई हैं. इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. अन्यथा आपकी त्वचा खराब हो जाएंगी और आपकी खूबसूरती कम हो जाएगी. इस मौसम में भी सही मेकअप से अपनी त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनाकर आप अपने पार्टनर को लुभा सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने उनको सर्दियों में भी आकर्षित कर सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सही मेकअप के लिए क्रीम वाले ब्लशर और मैट लिपस्टिक का चुनाव आपको आकर्षक लुक दे सकता है. सर्दियों में लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. रूखी त्वचा वाली महिलाएं सर्दियों में पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचें, जबकि तैलीय त्वचा वाली महिलाएं क्रीमी या पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं. आंखों के लिए पेंसिल आईलाइनर के बजाय लिक्विड या जेल आईलाइनर का इस्तेमाल करें और क्रीम वाला आईशैडो इस्तेमाल करें. सर्दियों में पाउडर ब्लशर के बजाय क्रीमी ब्लशर इस्तेमाल करें. क्रीमी लिपस्टिक लगाएं, अगर मैट लिपस्टिक लगा रही हैं तो होंठ में नमी बरकरार रखने और इसे फटने से बचाने के लिए होंठ के ऊपर वैसलीन या लिप बाम लगाएं. अगर आपके होंठ फट गए हैं तो सनस्क्रीन वाले लिप बाम लगाएं और अगर होंठ सही हैं तो फिर मॉइश्चराइजर युक्त लिप बाम लगाएं. सटल और वॉर्म कलर वाले ब्लश और ब्रॉन्जर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें, जैसे रोज शेड. इन टिप्स के इस्तेमाल से आपके पार्टनर आपकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे और आपकी तरफ सम्मोहित हुए बिना नहीं रह पाएंगे. सर्दियों में रंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, मटमैले रंग जैसे भूरा, ग्रे का इस्तेमाल करें, जो आपकी आंखों को आकर्षक लुक देगा. आप वॉटरप्रूफ मस्कारे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि सर्द हवाओं के चलने से आंखों से पानी आना स्वभाविक बात है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031