रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 26 नवम्बर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा । संघ के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रशेखर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी आंदोलन की तैयारी को लेकर आज 8 नवम्बर को सभी जिला अध्यक्ष सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई हैं बैठक में आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा । बैठक कर्मचारी भवन सप्रे शाला परीसर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी । संघ के प्रवक्ता चंदशेखर तिवारी एवं जिलाध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तरीय मांग शासन स्तर पर लंबित है। शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारी महंगाई भत्ते से वंचित हैं । सातवें वेतनमान का एरियर्स नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित है । उक्त मांगों को लेकर 26 नवम्बर के एकदिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा ।
प्रमुख मांगे , पुरानी पेंशन योजना लागू करो । लिपिकों के वेतन विसंगति दूर करो । शिक्षकों के पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान के आदेश जारी करो । सहित अन्य मांगों को लेकर 29 नवम्बर के आंदोलन के रणनीति पर निर्णय होगा ।
संघ प्रांताध्यक्ष राकेश साहू उप प्रांताध्यक्ष गजेश यदु , महामंत्री प्रकाश शुक्ला, जिला सचिव फारुख कादरी डी एस एन राव तिलक यादव मुक्तेश्वर देवांगन आदि ने बैठक में उपस्थित होने अपील की है ।
Previous Articleनशा, नाश का कारण बनता है इसलिए इससे दूर रहें: महंत रामसुंदर
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने अब भी नहीं मानी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















