नई दिल्ली। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल, गेंदबाज कुलदीप यादव को ICC रैकिंग में फायदा हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है।

ICC ने बुधवार को रैंकिंग जारी की। 23 साल के यशस्वी जायसवाल दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बैटर बन गए हैं। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ। जायसवाल के पास 791 रेटिंग पॉइंट्स हैं।कुलदीप यादव 7 स्थान की छलांग के साथ टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 14वें स्थान पर आ गए हैं। उनके पास 689 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे बैटर्स की रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 पर बने हुए हैं।

जायसवाल ने बावुमा और मेंडिस पीछे छोड़ा टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय ओपनर जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंकाई बैटर कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ा है। टॉप-10 की लिस्ट में ऋषभ पंत (753 अंक) दूसरे भारतीय हैं। वे आठवें पायदान पर हैं। इंग्लिश बैटर जो रूट 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं।रोहित-विराट को एक-एक स्थान का नुकसान वनडे बैटर्स में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764 अंक) ने 8 स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर आ गए। इससे रोहित शर्मा (756 अंक) तीसरे, पाकिस्तान के बाबर आजम (739 अंक) चौथे और विराट कोहली (736 अंक) 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। टी-20 बैटर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में बदलाव नहीं हुआ है।

राशिद खान वनडे के नंबर-1 गेंदबाज बने गेंदबाजों की रैंकिंग में टेस्ट के टॉप-10 बॉलर्स की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वनडे रैंकिेंग में राशिद खान 710 अंक लेकर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इससे साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (680 अंक), श्रीलंका के महीश तीक्षणा (659 अंक), इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (654 अंक) और भारत के कुलदीप यादव (650 अंक) को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। टी-20 बॉलर्स के टॉप-10 में चेंज नहीं हुआ।ओमरजई वनडे के टॉप ऑलराउंडर बने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई वनडे के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। ओमरजई के 334 रेटिंग पॉइंट हैं। राशिद खान (257 अंक) भी दो पायदान के फायदे के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (302 अंक) दूसरे और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (285 अंक) तीसरे स्थान पर हैं।

टीम रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं, भारत वनडे और टी-20 में नंबर-1 ICC की टीम रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया 124 अंक के साथ टेस्ट की नंबर-1 टीम है। भारत वनडे (124 अंक) और टी-20 (272 अंक) के टॉप पर कायम है। टेस्ट में भारतीय टीम चौथे स्थान पर कायम है। उसके इंग्लैंड से 4 अंक कम है। भारत के 108 और इंग्लैंड के 112 रेटिंग पॉइंट हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031