प्रधानमंत्री के दिल की बात, कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायज़ा
श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में हृदय चिकित्सा से लाभान्वित 3,000 बच्चों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिल की बात, कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आज 24 अक्टूबर 2025 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य के मुख्य सचिव श्री विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा, रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सहित जिला प्रशासन एवं क्रेडा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री राजेश सिंह राणा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को स्थल एवं कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा से अवगत कराया गया।

छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजिट के मद्देनजर राज्य सरकार ने अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ए.सी.एस. श्री मनोज पिंगुआ को राज्योत्सव समेत पी.एम. विजिट से संबंधित समूचे कार्यक्रमों का हेड बनाया गया है। साथ ही श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का श्री राजेश सिंह राणा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसके परिपालन में श्री राणा द्वारा उक्त आदेश के जारी होने के पश्चात् से ही उक्त कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों, अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क साध रहे हैं और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सारी व्यस्थाएं सुनियोजित ढंग से सुनिचित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।


श्री राणा द्वारा आज दिनांक 24.10.2025 को भी हॉस्पिटल परिसर का समुचित निरीक्षण किया गया, जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों को समस्त कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु निर्देशित किया गया।

राज्योत्सव 2025 होगा ऐतिहासिक और हाई प्रोफाइल आयोजन

वैसे तो माननीय राष्ट्रपति महोदय और माननीय प्रधानमंत्री महोदय के आगमन पर आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रमों के लिए जिले के कलेक्टर और एसपी मुख्य भूमिका में होते हैं। मगर व्यवस्थाओं के सुपरविजन के लिए वरिष्ट अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाती है। माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं उपराष्ट्रपति महोदय की गरिमामयी उपस्थिति के कारण इस बार का राज्योत्सव वैसे भी काफी हाई प्रोफाईल का होने वाला है। राज्य बनने के बाद पहली बार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रजत जयंती समारोह में शिरकत करने वाले हैं, वो भी दो दिन के लिए। प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को शाम रायपुर पहुंचेंगे और एक नवंबर की शाम यहां से रवाना होंगे। दो दिन में उनके अलग-अलग पांच कार्यक्रम होंगे। यह भी पहली बार होगा, जब प्रधानमंत्री पांच अलग-अलग जगहां पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आमतौर पर प्रधानमंत्री के एक जगह पर कार्यक्रम होते हैं, वहीं से वे अनेक योजनाओं, परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास और उदघाटन करते हैं। मगर इस बार ऐसा नहीं है।
राज्योत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे ही, 5 नवंबर को समापन और अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन मुख्य अभ्यागत होंगे। राज्य बनने के 25 साल में ये भी पहली बार होगा, जब राज्योत्सव में देश के टॉप थ्री के तीन शख्सियतों में से दो यहां आएंगे।

राज्य शासन द्वारा राज्योत्सव के कार्यक्रमों हेतु निम्नलिखित भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारियों को नोडल अधिकारीयों के रूप में नियुक्त किये गये हैंः-

  1. मनोज पिंगुआ, ए.सी.एस. गृह और जेल-राज्योत्सव से संबंधित सभी कार्यक्रमों, जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, विधानसभा भवन का लोकार्पण समेत सभी कार्यक्रमों का प्रमुख नोडल अधिकारी बनाया गया है।
  2. सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव ट्राईबल-आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण।
  3. एस प्रकाश, सचिव परिवहन और संसदीय कार्य-नवीन विधानसभा उदघाटन।
  4. भुवनेश यादव, सचिव समाज कल्याण, प्लानिंग- राज्योत्सव का शुभारंभ, राज्योत्सव मुख्य मंच व्यवस्था।
  5. एस. भारतीदासन, सचिव उच्च और तकनीकी शिक्षा – राज्योत्सव स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी।
  6. श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा, श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु।
  7. डॉ. प्रियंका शुक्ला, कमिशनर हेल्थ सर्विसेज, ब्रम्हकुमारीज ध्यान केन्द्र का उदघाटन।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031