बुलंदशहर। दिपावली में पटाखा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर ना केवल बेरहमी से पीटा बल्कि घसीटकर गाड़ी में बैठाकर थाने भी ले गई, पुलिस जब युवक को गाड़ी में बैठा रही थी तो इस दौरान पिता को बचाने के लिए छोटी बच्ची पुलिस की गाड़ी पर सर मारते हुए गिड़गिड़ाती रही, बार-बार चिल्लाती रही मेरे पापा को छोड़ दो मेरे पापा को छोड़ दो लेकिन पुलिस कर्मियों का दिल नहीं पसीजा, एक पुलिसकर्मी तो बच्ची के वापस जाने और चिल्लाने पर मारने के लिए झपट्टा भी मारा। इस पूरे घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और पटाखा बेच रहे युवक को तुरंत छोडऩे का आदेश दिया। मामला मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा और उन्होंने तुरंत अधिकारियों को मिठाई लेकर उस युवक के घर जाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्ववीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी जी बुलंदशहर की घटना को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए ना सिर्फ पटाखा कारोबारी को तत्काल रिहा कराया बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों उनके व उनकी मासूम बेटी के लिए दीपावली के उपहार व मिठाइयां भी भिजवांईं, दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि पुलिस हर किसी से संवेदनशीलता से पेश आए, मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को रात में ही पटाखा कारोबारी के परिवार के बीच जाने के आदेश दिए, मुख्यमंत्री जी की पहल से इस परिवार की दीपावली खुशहाल और यादगार हो गई।
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से इस परिवार की दीपावली हुई खुशहाल और यादगार, वरना पुलिसवालों ने तो…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















