What's Hot

ठंडी हवाओं ने राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में हल्की धूप और रात में सर्दी बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
गुरूवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमश: 1.7 और 4.1 डिग्री कम है।
आसमान रहेगा साफ :-शुक्रवार को आसमान साफ और सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना जताई गई है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, पेंड्रारोड का 26.6 डिग्री, जगदलपुर का 29.4 डिग्री और राजनांदगाव का 29.5 डिग्री रहा। प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
अगले चार दिनों तक नहीं होगा तापमान में विशेष परिवर्तन :-मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद हल्की वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930