छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 अक्टूबर को राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सुकमा से लेकर सरगुजा तक अगले तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

प्रभावित जिलों में चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इन 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव सीमित ही रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कहीं भी अधिक बारिश दर्ज नहीं हुई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के सीमित इलाकों में ही बारिश की गतिविधियां रहने का अनुमान जताया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031