नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में दो कमांडो समेत 11 सैनिकों के मारे जाने से पाकिस्तान तिलमिलाने के साथ ही खौफ में भी है। सीमा के अधिकांश क्षेत्रों में युद्ध जैसी स्थिति देखी जा रही है।
शनिवार सुबह से ही राजौरी और पुंछ जिलों में आतंकवादियों के दो समूह की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं हैं। इनमें बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के संदिग्ध भी हैं। इसके बाद से भारतीय सेना ने एलओसी पर हाई अलर्ट जारी किया है। पाक ने शुक्रवार को भारतीय राजनयिक को बुलाया तो शनिवार को भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया है।


















