रायपुर। दीपावली में जब सब अपने घरों को रोशन कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर प्रयास कोविड सेंटर के प्रभारी डॉ. नरेश साहू एवं उनकी मेडिकल टीम ने कोविड मरीजों को अकलेपन को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किया। यहां दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया।

प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी में दीपावली उत्सव मां लक्ष्मी पूजा आरती की गई। सेंटर में भर्ती मरीजों के द्वारा भी दीपावली उत्सव मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। सेंटर प्रभारी अधिकारी डॉ नरेश साहू के द्वारा मरीजों के लिए पूजा सामग्री वितरण किया गया।

डॉ नरेश साहू स्वयं घर से दूर सेंटर में दीपावली उत्सव मरीजों के साथ मिलकर मनाया दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं सभी मरीजों को दी गई। मरीज काफी प्रसन्न हुए वह भी घर से दूर आज सेंटर में दीपावली उत्सव मां लक्ष्मी की पूजा आरती की है उनको नहीं लगा कि वह घर से दूर है। डॉ साहू को मरीजों के द्वारा हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया एवं आशीर्वाद दिया गया।


















