दीपावली पर कोविड-अस्पतालों में एडमिट मरीजों को भी खुशियों की थेरेपी दी गई। इसके लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके तहत जहां कुछ कोविड-19 मरीजों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। वहीं पूजा के लिए भी विशेष तैयारियां की गई। दीवाली पर अस्पतालों में विशेष तरह से सजावट की गई। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने जहां मरीजों के लिए रंगोली बनाई, वही लाइटिंग कर अस्पताल को रोशन भी किया गया। मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल, आनंद अस्पताल, एनसीआर मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग तरह से सजावट की गई। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनिश पंडित ने बताया कि कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों को घर जैसा माहौल देने की पूरी व्यवस्था की गई थी। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण भी किया था। मरीजों के लिए अस्पताल में पकवान और मिठाइयों भी बनवाई गई। हालांकि इस दौरान शुगर के मरीजों के लिए अलग से इंतजाम किए गए थे।

सामूहिक पूजा का आयोजन कोविड-19 अस्पतालों में मरीज दीपावली पूजन से वंचित न रह जाएं, इसके लिए भी सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों के साथ पीपीई किट पहनकर स्टाफ भी पूजा में शामिल हुआ। पूरे विधि-विधान से अस्पताल में पूजन किया गया। इसके अलावा मरीजों ने वीडियो कॉलिंग के कर अपने परिवारजनों और रिश्तेदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दीपावली के मौके पर कई मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। आनंद अस्पताल के कोविड-19 वार्ड से रिकवर होकर दीपावली के दिन घर पहुंची एक मरीज ने बताया कि उनके लिए इससे खास कुछ नहीं हो सकता था कि त्योहार वाले दिन वह अपनों के बीच पहुंच गई। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ दीवाली मनाने को लेकर वह बहुत उत्सुक थी। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विशेष आग्रह भी किया था। वह कहती हैं कि ईश्वर की कृपा से उनको छुट्टी मिल ही गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में एडमिट दूसरे मरीजों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031