राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रमुख नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री हुए। 243 सीटों वाली राज्य विधानसभा में एनडीए के खाते में कुल 125 सीटें आई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटे मिली है। इस बार एनडीए में बीजेपी को 74 सीटें, जेडीयू को 43, मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को 4 और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 4 सीटें मिली है। इससे इतर आरजेडी-कांग्रेस-वामदलों ने नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया। महागठबंधन ने आरोप लगाया कि जनादेश को शासनादेश से बदला गया है।
Previous Articleकोरोना संक्रमित मरीजों को खुशियों की थेरेपी
Next Article पुरूषों को नसबंदी के लिए किया जाएगा जागरूक
Related Posts
Add A Comment


















