जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना नैमेड़ व कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम तथा भोपालपट्टनम पुलिस की कार्रवाई में कुल 7 नक्सली और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
21 नवंबर को नैमेड़ थाना क्षेत्र में कोबरा 210 और जिला पुलिस की संयुक्त सर्चिग टीम कांडका-जपेली जंगल मेें गश्त के दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफतार किए गए नक्सली विभिन्न मोसला आरपीसी इकाइयों के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। जिनमें कमलू ओयाम, लक्ष्मण उरमा, लेकाम आयतु, लच्छू ओयाम, और पंडरू उरमा शामिल है। ये सभी कचीलवार और दुरधा क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने इनके कब्जे से टिफिन बम, कोर्डेस वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31