बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है और बढ़त का आंकड़ा 450 रन पार हो गया है. अभी क्रीज पर वियान मुल्डर और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे हैं. इससे पहले मेहमान टीम ने दूसरी पारी में चाय तक 3 विकेट पर 107 रन बना लिए, जिससे कुल 395 रन की बढ़त हो गई थी.

जडेजा ने सबसे पहले रिकेल्टन (64 गेंदों पर 35 रन) और मार्करम (84 गेंदों पर 29 रन) के बीच 59 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप को आउट करके तोड़ा। फिर उन्होंने मार्करम को बोल्ड करके प्रोटियाज टीम का स्कोर 74/2 कर दिया. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने टेम्बा बावुमा का विकेट लिया, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर 77/3 हो गया.

इससे पहले तीसरे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए थे. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30