आंगनबाड़ी पहुंच प्रभारी सचिव ने बच्चों को सुनाई कविता

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी सचिव एवं संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री पीएस एल्मा द्वारा आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति भी उपस्थित रहीं।
       प्रभारी सचिव श्री पीएस एल्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम खरदी के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात ग्राम एकटकन्हार धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान की नमी, स्टेकिंग एवं तौल का अवलोकन किया। बारदाना की जानकारी पर समिति प्रबंधन ने बताया कि उपार्जन केंद्र में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों के धान परिवहन वाहनों का गेट पास भी किया जा रहा है।


       मौके पर उन्होंने धान बेचने आए ग्राम करमोता निवासी कृषक श्री राजेंद्र से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कृषक ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ कृषि जमीन है एवं टोकन प्राप्त होने के बाद वर्तमान में आधा ही धान विक्रय के लिए पहुंचे है। उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
प्रभारी सचिव श्री एल्मा ने मोहला के बाजार चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां नन्हे बच्चों ने प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर का स्वागत किया। बच्चों ने मछली जल की रानी एवं तितली उड़ी… कविता सुनाई एवं अपने बनाए हुए पेंटिंग भी दिखाए। मौके पर प्रभारी सचिव ने कुपोषण की स्थिति, भोजन का भी अवलोकन किया। टीएचआर, खेल सामग्री एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान स्कूल प्रांगण में चल रहें विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे कर्मचारियों से चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031