उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 16 नवंबर को अनिकेत की हत्या दो करोड़ रूपये के बीमा क्लेम के लिए की गई। हत्या की साजिश में उसका पिता बाबूराम शर्मा भी शामिल रहा। मास्टर मांइड अधिवक्ता आदेश कुमार से बेटे की हत्या के बदले उसे 25 लाख रूपये मिलने थे। उसलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मेवाती व साजिद मेवाती निवासी रामपुर को साढ़े तीन लाख रूपये सुपारी देकर हत्या कराई गई। पुलिस ने पिता व तीनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश किया हैं। पूरे मामले के तार संभल के बीमा क्लेम गिरोह से जुड़े होने का अंदेशा हैं। इस मामले में भी साजिशकर्ता ने अनिकेत का डेबिट कार्ड व दस्तावेज पास रख लिए थे और नामिनी पिता को बनाया था। अधिवक्ता व आरोपित पिता बाबूराम के दोस्त आरोपित विजयपाल के पकड़े जाने के बाद कई और राज खुलने की आश्ंका हैं। संभल निवासी अनिकेत का 16 नंवबर को मुरादाबाद में शव मिला था। पिता बाबूराम शर्मा ने हादसे में मौत का हवाला देकर शिकायती पत्र देेने से मना कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। लिहाजा पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। पिता के बार-बार हादसा बताने पर संदेह हुआ। अनिकेत के चाचा नवनीत शर्मा ने हत्या कर शव फेंके जाने की तहरीर दी।
पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। उसने बताया कि अधिवक्ता के कहने पर उसने मार्च 2024 में बेटे का दो करोड़ रूपये का बीमा कराया था। बीमे की किस्त भी अधिवक्ता ही दे रहा था। अब उसने बेटे की हत्या करने और हादसा दिखाकर दो करोड़ रूपये क्लेम मिलने का झांसा दिया। तया हुआ कि उसे अधिवक्ता 25 लाख रूपये देगा, बाकी रकम अपने पास रखेगा। सुपारी किलर से भी उसने ही बात की। बेटे के हत्यारोपित बाबूराम ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी में था। बेटा शराब पीने का आदी होने के कारण उससे परेशान था। लिहाजा उसकी हत्या करने की साजिश रची।
Related Posts
Add A Comment



















