Kullu News : पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ही रिश्तेदारों पर पीछा करने, अवैध संबंध बनाने की इच्छा जाहिर करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित लाल चंद, जो रिश्ते में उसका मामा लगता है, के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, आरोपित पिछले करीब एक महीने से गलत नियत से उसका पीछा कर रहा था। जब भी वह खेत या जंगल की ओर जाती, तो आरोपित उसके पीछे आकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बढ़ाता था, जिसका महिला हर बार विरोध करती रही।
आरोप है कि 1 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी महिला के घर के बाहर पहुंचा और उसे पीछे से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।


















