फरीदाबाद(पूजा): फरीदाबाद में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। आरोप है कि उसने मॉ के साथ बच्चों सहित पूरे परिवार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग में जलाने की कोशिश की। हांलाकि इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन 7 साल के बच्चे के आग से पैर झूलस गए। बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं बच्चे की मां का आरोप है इससे पहले भी वह उनपर कई बार हमला कर चुका है लेकिन बार बार शिकायत करने पर भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कारवाही नहीं करती।
बाटा चौक स्थित रामनगर निवासी महिला रेणु (35) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति राजू (40) नशा करता और कोई काम नही करता है। इसलिए वह करीब डेढ़ साल से लाल कोठी के पास किराए पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी कर चुकी है। अभी उसके चार बच्चे बेटा देव (17), बेटी दिशा (14), बेटा राज (12), वंश (7) साथ में रहते है। वह एक कोठी में बच्चे की आया के रूप में काम करती और उसी से परिवार चला रही है।बच्चे की मां रेणु ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रामनगर बाटा चौक के रहने वाले राजू से हुई थी। पिछले कई सालों से वह पूरे परिवार को बेहद परेशान करता आ रहा है।
वह उसके साथ बार-बार मारपीट करता था और उस पर चाकू से भी हमला किया था। जिसके बाद वह बच्चों के साथ उससे अलग आकर किराए पर आकर रहने लगी।महिला ने आरोप लगाया कि रविवार का दिन होने के कारण उसकी छुट्टी थी। उसका बड़ा बेटा देव पानी के प्लांट पर काम करता है इसलिए वह घर से प्लांट के लिए निकल गया था। वह कमरे में बेटी दिशा, बेटा राज और वंश के साथ सौ रही थी। उनका कमरा रोड के साथ है जिसमें एक खिडकी है। उसके पति ने उसमें लगे पर्दे को हटाकर सोते समय उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। कपड़ों में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। उन्होंने जैसे तैसे बच्चों को बचाया। लेकिन उसका सबसे छोटा बेटा वंश (7) आग की चपेट में आ गया और उसके पैर झूलस गए। जिसके बाद वो बच्चे को इलाज के लिए बीके में पहुंचे है।
वीओ। संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनको मामले की जानकारी कंट्रोल रूम से मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन अभी तक ये खुलासा नही है कि ज्वलनशील पदार्थ क्या है किसने डाला था। वहीं अभी तक किसी की कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलने के बाद और डॉक्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।


















