रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के एक फूड कॉर्नर में काम करने वाले कारीगर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दुकान में ग्राहक और कारीगर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक ने कारीगर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज फूड कॉर्नर में मंगलवार को कारीगर अजय दास काम कर रहा था। इसी दौरान एक ग्राहक के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने धारदार हथियार से अजय के गले पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घायल अजय को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पारस अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मृतक

मृतक अजय दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी था। वह रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के टेस्टी अंदाज फूड कॉर्नर में कारीगर के तौर पर काम करता था।

हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दुकान में हुए विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30