अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ मिलकर नया सुपर क्लब ‘C-5 फोरम’ बनाने पर काम कर रहे हैं। इस फोरम को ‘C5’ या ‘कोर फाइव’ फोरम नाम दिया जा सकता है। इस सुपर क्लब में अमेरिका, रूस, चीन, भारत और जापान शामिल होंगे। यह बिलकुल G7 जैसा होगा। हालांकि आबादी-ताकत के आधार पर यह ग्रुप होगा। फिलहाल ट्रंप इस पर काम कर रहे हैं। इसमें लोकतंत्र की शर्त नहीं, सिर्फ बड़ी शक्तियां होंगी। पहला मुद्दा होगा इजरायल-सऊदी अरब समझौता कराना होगा। ट्रंप की इस योजना ने यूरोप और NATO को चिंता में डूबो दिया है। पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी (NSS) का 33 पेज का पब्लिक वर्जन जारी किया। हालांकि पोलिटिको और डिफेंस वन जैसी अमेरिकी मैगजीन के मुताबिक, एक लंबा, अनपब्लिश्ड वर्जन है जिसमें C5 का जिक्र है। यह ग्रुप अमेरिका, चीन, रूस, भारत और जापान – ये पांच देश जिनकी आबादी 100 मिलियन से ज्यादा है – को मिलाएगा।
ट्रंप बना रहे नया सुपर क्लब ‘C-5 ! चिंता में यूरोप और NATO
Related Posts
Add A Comment



















