सेकंड हैंड बाइक में तोडफ़ोड़ करने से नाराज बेटे ने पिता की बेहरमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक कोढ़ीपारा निवासी 42 वर्षीय संतोष साहू अक्सर अपने 22 वर्षीय बेटे राहुल साहू से पैसे मांगता था। 11 दिसंबर को वह अपने चाचा के घर में था। उसने सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी। उसे भी अपने चाचा के घर में रख दिया था। बाइक खरीदने की जानकारी संतोष को हुई, तो वह नाराज हो गया और बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी। इसकी जानकारी होने पर राहुल ने हंसिए से संतोष पर हमला कर दिया। उसने पिता पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे संतोष बुरी तरह घायल हो गया और बेसुध होकर वहीं पर गिर गया। घटना के बाद राहुल मौके से भाग निकला। रिश्तेदारों ने संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शुक्रवार-शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।
Previous Articleअगले चार दिन प्रदेश में सताएगी सर्दी
Related Posts
Add A Comment



















