संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लोहे के हथियार और ग्राइंडर से हाथ पैर काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस मृतक के कटे हुए हाथ-पैर और सिर बरामद कर लिया है और पत्नीऔर दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया.

मामला 15 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आया, जब पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे. जांच में युवक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई. शव पर बाजू में ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ था, जिससे शिनाख्त आसान हुई.

मृतक राहुल की शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. 10 साल की बेटी और 12 साल का बेटा. राहुल जूते का व्यापार करता था और 18 नवंबर से लापता था. पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी. पूछताछ में रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक, और अन्य युवक गौरव को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घर से तख्त का पाया, स्कूटी, बैग, शौचालय का ब्रश, लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद किए हैं.

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक की 10 साल की बेटी ने किया. बच्ची ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गौरव व अभिषेक नाम के लोग घर आया करते थे. वे बच्चों के लिए चॉकलेट और होटल से खाना लाते थे. बच्ची के अनुसार, अभिषेक अक्सर कहता था. “कुछ महीनों की बात है, फिर तुम्हारे पापा रास्ते से हट जाएंगे.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930