मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नाइजीरियाई छात्र सैम पूरे जूदे की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा से बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि छात्रा ने अपने बायफ्रेंड के साथ मिलकर सैम को छत से नीचे फेंक दिया। मृत छात्र सैम लाइबिरिया का निवासी था। निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए सेंकेड ईयर में था। गिरने की वजह से कई जगहों पर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफें्रड फेथ को हिरासत में लिया गया है।
चार आरोपित हिरासत में:– इस घटना में कुल चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो ने भिलाई में सरेंडर किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच:– थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ऊंचाई से गिरना सामने आई है। हालांकि, यह हादसा है या हत्या, इस पहलू पर जांच जारी है। छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
Related Posts
Add A Comment



















