बिलासपुर, मुंगेली जिले में गुरूवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मंजर देखा। मूंगेली के बरेला गांव स्थित पंजाब नेंशनल बैंक के सामने अचानक एक कार आकर रूकी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, कार से उतरें चार-पांच युवकों ने 20 वर्षीय रामकुमार धुरी को जबरन पकड़ लिया। रामकुमार ने खुद को छुडाने की कोशिश की, जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन कुछ ही पलों में कार आंखों से ओझल हो गई। बाद में उसे घर के पास अधमरी हालत में फेंककर कार सवार फरार हो गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकुमार धुरी (20 वर्ष) पिता बेनीराम धुरी, निवासी वार्ड क्रमांक 13 बरेला के रूप में हुईं हैं।

परिजनों के अनुसार, रामकुमार का गांव के ही कुछ युवकों से करीब एक वर्ष पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, कार में बैठतें ही रामकुमार पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इसके बाद उसे किसी सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां लाठी-डंडों से इस कदर पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। उसकी पीठ, पेट और शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म थे, जो घंटो चली अमानवीय यातना की कहानी बयां कर रहे थे। शाम करीब छह बजे आरोपी रामकुमार को अधमरी हालत में उसके ही घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजनों और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पिता बेनीराम धुरी और परिजन उसे तत्काल तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही रामकुमार ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.सुनील हंसराज ने बताया कि युवक के गंभीर निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह सामान्य मूत्यु नहीं, बल्कि बुरी तरह की गई मारपीट से हुई हत्या प्रतीत होती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930