इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मनाडो इलाके में स्थित एक वृद्धाश्रम में अचानक आग लग गई, जिसमें 16 बुजुर्गों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग सो रहे थे।

यह वृद्धाश्रम एक एकमंजिला मकान में चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस के मुताबिक, 16 मृतकों में से 15 की मौत आग की चपेट में आने से हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस हादसे में 15 बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है।

दो घंटे में आग पर पाया गया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

आग लगने की वजह क्या थी?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बिजली की फिटिंग में खराबी के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि पूरी जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह साफ हो पाएगी।यह हादसा इलाके के लोगों और प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका है और वृद्धाश्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031