बिलासपुर । स्थानीय डी पी विप्र महाविद्यालय में 27 एवं 28 दिसंबर को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर द्वारा किया गया। जिसमे पूरे प्रदेश से 515 खिलाड़ी छात्र छात्राएं भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों जूनियर सब जूनियर और सीनियर वर्ग के 5 वर्ष से लेकर 21+ एज ग्रुप के छात्र छात्राओं के रूप में हुई।

आयोजन का प्रथम दिन तीन सत्रों में विभाजित था जिसके प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में बेलतरा विधायक  सुशान्त शुक्ला अध्यक्षता महेश दुबे टाटा  विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह,अमरनाथ सिंह,हेमंत परिहार, आलोक शर्मा, अजय यादव, प्रदीप यादव अख्तर खान जी उपस्थित थे जिन्होंने ने अपने उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वही आयोजन के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में  अभय नारायण राय, प्रिंस भाटिया, मनीष श्रीवास्तव, अरुण चौबे, मनीष शर्मा,आशीष मौर्य, उमेश मौर्य ,सौरभ राय, रूपेंद्र ठाकुर  मौजूद थे ।उक्त सभी अतिथियों ने जीवन मे खेलों के महत्व को बताया।
दिन के तीसरे एवं अंतिम सत्र में अतिथि के रूप में  सुनील गुप्ता  संपादक नइ दुनिया, महेंद्र गंगोत्री , रविन्द्र सिंह, रंगा नादम , किरण चावला  पधारे थे एव सभी खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने शानदार आयोजन के लिए राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के मुख्य आयोजन कर्ता कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष, एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव  अविनाश सेठी की भूरी भूरी प्रशंशा की
आज प्रथम दिवस के फाइट में बिलासपुर संभाग का दबदबा बना रहा आज के परिणाम के रूप में सब जूनियर बॉयज 5 वर्ष 25kg गोल्ड छत्रपाल गढेवाल सिल्वर शुभम कुमार,सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष 20kg गोल्ड अवि कुमार,सिल्वर प्रांजल,ब्रॉन्ज आदविक, सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष 25kg  गोल्ड आरव,सिल्वर अथर्व पटेल,ब्रॉन्ज अयांश द्विवेदी,सब जूनियर बॉयज 7 वर्ष -30kg  गोल्ड अनय दास, सिल्वर आर्यन साहू,सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -25kg  गोल्ड राम जायसवाल, सिल्वर अभिनव,ब्रॉन्ज ऋत्विक ब्रॉन्ज अमन दोडवानी, 4th चिरायु नेताम,5th मोब्बासिर राजा,सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -30kg  गोल्ड सारस सिंह,सिल्वर युवान कुरे,ब्रॉन्ज पंकज सिंह,ब्रॉन्ज श्रीजेश कुमार निर्मलकर, 4th अनुराग मंडावी,5th तन्मय प्रधान,सब जूनियर बॉयज 9 वर्ष -35kg  गोल्ड मयूख पॉल,सिल्वर प्रणय घृतलहरे ने जीता  मंच का संचालन श्री सुशील मिश्रा जी ने किया
टूर्नामेंट ऑफिशियल के रूप में श्री सुशील चंद्रा अध्यक्ष कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, तापस बोस,अशोक वर्मा,प्रतीक सोनी,नीतू सिंह,संयुक्ता दास,मनोज यादव,ठाकुर कर्ण सिंह,फिजा बानो ,अमन नामदेव,और भुवन भैना, तनिष्क यादव, देवेंद्र यादव,याशु गबेल,अभिलाष नामदेव,राज किरण यह जानकारी  छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुशील चंद्रा ने दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930