Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बीते शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कश्मीरी व्यक्ति राम मंदिर परिसर में घुसकर नमाज पढ़ने लगा और जोर-जोर से नारे लगाने लगा। यह घटना 10 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। व्यक्ति की पहचान अब अहद शेख (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। घटना के बाद राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा को काफी सख्त कर दिया गया है।

राम मंदिर और हनुमानगढ़ी की सुरक्षा हुई और कड़ी
इस घटना के बाद राम जन्मभूमि परिसर और हनुमानगढ़ी की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। राम मंदिर परिसर में मौजूद सीसीटीवी कंट्रोल रूम में अब दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो हर वक्त कैमरों की लाइव निगरानी करेंगे।

हर आने-जाने वाले पर रहेगी पैनी नजर
पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जाए। अगर किसी पर थोड़ा भी शक होगा तो उससे तुरंत पूछताछ की जाएगी। एसीपी के नेतृत्व में पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बम निरोधक दस्ता और सीआरपीएफ भी तैनात
सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जगह-जगह बैग स्कैनर लगाए गए हैं। बम निरोधक दस्ता, सिविल पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को भी राम मंदिर और उसके आसपास तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930