तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा के समीपस्थ के गांव देवरी में युवा समाजसेवी संदीप वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि राजेश लहरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के तत्वावधान ग्राम पंचायत देवरी, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, विजय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, के विशेष श्रमदान से स्वच्छता अभियान का आगाज कर उप स्वास्थ्य केंद्र, दइहाँन परिसर, बाजार चौक, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, गायती मन्दिर को स्वच्छ कर ग्राम पंचायत देवरी के लोगों को स्वच्छता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को समझने की अपील की गई। कार्यक्रम को संबोधित कर संदीप वर्मा ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के लिए जी जान से जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत पर जोर देकर कहा कि भारत माँ का स्वाभिमान और भी अधिक तीव्र गति से बढ़ेगा जब भारत स्वच्छ हो जाएगा स्वच्छता से ही स्वास्थ को अच्छा बनाये रखने में सहयोग व वातावरण मिलता है। सभी को अपने जीवन में कुछ पल प्रतिदिन स्वच्छता के लिए निकालने की अपील की तभी हम भारत माता की जय के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करेंगे। राजेश लहरी ने छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के नि:श्वार्थ समाज सेवा को प्रणाम कर युवा समाजसेवी संदीप वर्मा को आज के समय मे जब अधिकतर लोग अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति में लगे हुए है उस स्थिति में भी नि:श्वार्थ भाव से समाज सेवा कर एक बहुत बड़ा उदाहरण लोगों के सामने खुद को रख रहे है। उन्होंने उन्हें समाजसेवा की दिशा में सभी समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। स्वच्छता अभियान में श्रीमती योगीता वर्मा, श्रीमती येलन वर्मा युवा सरपंच टोहड़ा खूबदास टोहड़ा, टापलाल वर्मा ने भी विचार रखे। सभी ने स्वच्छता से लेकर स्वस्थता तक की चर्चा के लिए छत्तीसगढ़ उत्थान समिति की पहल को सराहा।
आभार प्रदर्शन शिक्षक डोमार सिंह वर्मा ने किया और कहा कि संदीप वर्मा को वह बचपन से वह देखते आ रहे है कि किस प्रकार नि:श्वार्थ भाव से वह सेवा के लिए उन्होंने अपने बचपन से लेकर जवानी को माँ भारती छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में समर्पित कर दिए है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उत्थान समिति संदीप वर्मा के नेतृत्व में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी आंदोलन, नशामुक्ति अभियान आदि समय समय पर चलकर लोगो के दिल मे विशेष स्थान बनाते हुए समाज में अभूतपूर्व बदलाव लेकर आ रहे है। सभी कार्यकर्ताओं ग्रामवासियों को उन्होंने इस सफल अभियान के लिए धन्यवाद देकर सराहना की। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से श्रीमती धर्मिन वर्मा, डिगेश्वरी वर्मा, बिमला सगरवंशी, महेश्वरी वर्मा, टिकेश्वरी वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, सरिता वर्मा, राधा वर्मा, सिमा वर्मा, सुनीता गुप्ता, नीलम शर्मा, कुसुम यादव आदि सहभागी बने।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031